छुहारे के 5 उपयोग, 7 फायदे

छुहारे के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छुहारे के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छुहारा खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं छुहारा पोषक तत्वों का भंडार होता है। जी हां छुहारे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। छुहारे का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही छुहारे के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव बोता है। क्योंकि छुहार में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी2, विटामिन बी6, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं छुहारे के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

छुहारे के 5 उपयोग, 7 फायदे-Uses And Benefits Of Dry Dates In Hindi

छुहारे के उपयोग

1- छुहारे का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।

2- छुहारे का सेवन अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ किया जा सकता है।

3- छुहारे का भिगोकर सेवन किया जा सकता है।

4- छुहारा का पेस्ट बनाकर मिठाइयों में शक्कर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

5- छुहारे को साबुत खाया जा सकता है।

छुहारे के फायदे

1- इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि छुहारा विटामिन सी से भरपूर होता है। जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

2- छुहारे का सेवन करने से मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है। क्योंकि छुहारा प्रोटीन का भंडार होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

3- छुहारे में एंटीट्यूमर और एंटी कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं। इसलिए इसके सेवन से कैंसर (Cancer) का खतरा कम होता है।

4- छुहारे का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। क्योंकि छुहारा आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण करता है और खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

5- छुहारे की गिनती एक एनर्जेटिक फूड के तौर पर भी की जाती है, छुहारे का नियमित सेवन करने से शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है।

6- छुहारे में आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। छुहारे का सेवन करने से बाल घने और मजबूत (Strong hair) होते हैं।

7- छुहारे में एंटीएजिंग और एंटी-रिंकल प्रभाव होते हैं। जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से झुर्रियों (Wrinkles) जैसी समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications