अंडा के 8 उपयोग, 9 फायदे- Anda Ke Upyog, Fayde

अंडा के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
अंडा के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

अंडा (Egg) का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को करना चाहिए, क्योंकि अंडा में वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो यह कई बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। अंडा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, अमीनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। अंडा का सेवन करने से इम्यनिटी मजबूत होती है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आइए जानते हैं अंडा के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंडा के 8 उपयोग, 9 फायदे

अंडा के उपयोग

1- अंडे का उपयोग आमलेट बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- अंडे का उबालकर खाया जा सकता है।

3- अंडे की भुर्जी बनाई जा सकती है।

4- अंडे का उपयोग केक बनाने के लिए किया जाता है।

5- अंडे का उपयोग करी बनाने के लिए किया जाता है।

6- अंडे के उपयोग से बिरयानी और एग फ्राइड राइस बनाया जा सकता है।

7- एग रोल बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जाता है।

8- अंडे का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जाता है।

अंडा के फायदे

1- अंडा का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है और ये दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम होता है।

2- बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोरी होने लगती है, लेकिन अगर आप अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। क्योंकि अंडे में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है।

3- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि अंडा ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

4- अंडे का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

5- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि अंडा में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या एक काफी गंभीर समस्या है, इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अंडा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंडा में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

7- अंडा में विटामिन ए और विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होता है।

8- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन (Protein) काफी जरूरी होता है। क्योंकि प्रोटीन की कमी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप अंडा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

9- अंडा का सेवन त्वचा (Skin) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंडा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी बीमारियों को दूर करते हैं। साथ ही स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava