अलसी के 5 उपयोग, 5 फायदे-Alsi Ke Upyog, Fayde

अलसी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी (Flaxseed) के छोटे-छोटे बीजों का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तिल के समान दिखने वाले छोटे-छोटे अलसी के बीजों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। अलसी के बीजों में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं अलसी के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

अलसी के 5 उपयोग, 5 फायदे

अलसी के उपयोग

1- अलसी पाउडर का सेवन किया जा सकता है, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।

2- अलसी के उपयोग से लड्डू बनाए जा सकते हैं।

3- अलसी के पाउडर को दही में भी मिलाकर खाया जा सकता है।

4- अलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है।

5- अलसी को 2-3 घंटे भिगोकर, इसका सेवन किया जा सकता है।

अलसी के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को बुलावा देता है, इसलिए मोटापा को कंट्रोल करना काफी जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अलसी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि खान-पान का ध्यान न रखने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज अलसी का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अलसी में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

3- अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, तो उसे अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

4- अलसी के बीज का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही अलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर भी कम होता है।

5- अलसी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications