जौ के 6 उपयोग, 7 फायदे- Jau Ke Upyog, Fayde

जौ के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ (Jau) एक अनाज है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए जौ का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं जौ के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

जौ के 6 उपयोग, 7 फायदे

जौ के उपयोग

1- जौ के आटे की रोटियां बनाई जा सकती है।

2- जौ के आटे से ब्रेड बनाया जा सकता है।

3- जौ के बीजों का सूप बनाकर सेवन किया जा सकता है।

4- जौ का दलिया बनाया जा सकता है।

5- जौ का पानी पिया जा सकता है।

6- सलाद में पके हुए जौ के बीज डालकर खाया जा सकता है।

जौ के फायदे

1- हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए जौ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में बीटा-ग्लूकेन पाया जाता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही जौ का सेवन करने से शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

2- जौ का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप सुबह के नाश्ते में जौ के दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है। क्योंकि जौ में एंटीओबेसिटी गुण पाया जाता है।

4- जौ का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में डायट्री फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

5- हड्डियों (Bones) और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जौ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी माना जाता है।

6- जौ का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

7- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की बीमारी देखी जा रही है, शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की शिकायत होती है। लेकिन अगर आप जौ का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि जौ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।