बेर के 4 उपयोग, 8 फायदे

बेर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेर एक ऐसा फल है, जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेर खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां बेर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। बेर का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही बेर का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि बेर में फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं बेर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेर के 4 उपयोग, 8 फायदे-Uses And Benefits Of Jujube

In Hindi

बेर के उपयोग

1- बेर का सेवन सीधेतौर पर किया जा सकता है।

2- बेर का उपयोग मुरब्बा या अचार बनाने के लिए कर सकते हैं।

3- बेर का उपयोग जूस बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- बेर का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जा सकता है।

बेर के फायदे

1- बेर विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- बेर में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

3- वजन (Weight) कम करने के लिए बेर का सेवन फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

4- बेर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बेर का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

5- सूजन (Swelling) कम करने के लिए बेर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

6- आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या है, लेकिन ऐसे में अगर आप बेर का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम करने में फायदा मिलता है।

7- सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या होती है। ऐसे में अगर आप बेर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एनाल्जेसिक प्रभाव सिर दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

8- बेर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि बेर का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now