कुलथी की दाल के 4 उपयोग, 6 फायदे- Kulthi Ki Daal Ke Upyog, Fayde

कुलथी की दाल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुलथी की दाल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मसूर, मूंग, राजमा और अरहर जैसी दालों का सेवन तो लगभग सभी लोगों ने किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी कुलथी की दाल (kulthi dal) का सेवन किया है, कुलथी की दाल का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कुलथी की दाल पोषक तत्वों का भंडार होती है। इसलिए अगर आप कुलथी की दाल का सेवन करते हैं, तो यह कई बीमारियों में लाभदायक साबित होती है। कुलथी की दाल में कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, वसा, आयरन, कैलोरी, विटामिन जैसे थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं कुलथी की दाल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

कुलथी की दाल के 4 उपयोग, 6 फायदे

कुलथी की दाल के उपयोग

1- कुलथी की दाल को अंकुरित कर के खाया जा सकता है।

2- कुलथी की दाल का उपयोग लड्डू बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- कुलथी की दाल को पीसकर उसकी रोटियां बनाई जा सकती है।

4- कुलथी की दाल को आम दाल की तरह बनाकर खाया जा सकता है।

कुलथी की दाल के फायदे

1- वजन (Weight) को कम करने के लिए कुलथी की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनको कुलथी की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

2- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर कुलथी की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल फाइबर से समृद्ध होती है, इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

3- बवासीर (Piles) की बीमारी में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कुलथी की दाल का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बवासीर की बीमारी को ठीक करने में मदद करते हैं।

4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) एक काफी गंभीर समस्या है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप कुलथी की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

5- पेट में अल्सर (stomach ulcer) की शिकायत होने पर कुलथी की दाल का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कुलथी की दाल में एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

6- कुलथी की दाल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए कुलथी की दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now