लीची के 6 उपयोग, 9 फायदे- Lychee Ke Upyog, Fayde

लीची के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लीची के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लीची (Lychee) एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलता है। लीची का सेवन छोटे से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। क्योंकि लीची खाने में काफी स्वादिष्ट और रसीली होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं लीची खाने में जितनी स्वादिष्ट और रसीली होती है, उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होती है। जी हां लीची का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लीची का सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं लीची के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

लीची के 6 उपयोग, 9 फायदे

लीची के उपयोग

1- पके लीची को सीधे खाया जा सकता है।

2- लीची का जूस बनाया जा सकता है।

3- लीची का उपयोग आइसक्रीम बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- फ्रूट सलाद बनाने में लीची का उपयोग किया जा सकता है।

5- लीची का फेस पैक बनाया जा सकता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है।

6- लीची की सब्जी भी बनाई जा सकती है।

लीची के फायदे

1- कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लीची का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि लीची में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर, लिवर कैंसर का जोखिम कम होता है।

2- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लीची का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लीची में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

3- बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई बीमारियां आपको अपनी चपेट में लेना शुरू कर देती है। उन्हीं में से एक मोतियाबिंद (cataracts) है। मोतियाबिंद आंख से जुड़ी बीमारी है। जिसमें देखने की सकती कमजोर पड़ जाती है। लेकिन अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो यह मोतियाबिंद के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

4- लीची का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि लीची में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आप बार-बार किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर लीची का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि लीची में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रभाव पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

6- शरीर में एनर्जी (Energy) को बनाए रखने के लिए लीची का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लीची का फल ऊर्जा से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

7- शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि लीची में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

8- शरीर का ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर होना काफी जरूरी होता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से न हो, तो शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। क्योंकि लीची में कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते है।

9- लीची का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लीची एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप लीची का सेवन करते हैं, तो इससे झुर्रियों, ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now