मंजिष्ठा के 5 उपयोग, 5 फायदे- Manjistha Ke Upyog, Fayde

मंजिष्ठा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मंजिष्ठा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मंजिष्ठा (Manjistha) एक जड़ी बूटी है, जिसका सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मंजिष्ठा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बता दें कि मजीठ पौधे की जड़ को मंजिष्ठा कहा जाता है। मंजिष्ठा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि मंजिष्ठा में एंटी-अर्थराइटिक, एंटी डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं मंजिष्ठा के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

मंजिष्ठा के 5 उपयोग, 5 फायदे

मंजिष्ठा के उपयोग

1- मंजिष्ठा का चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- मंजिष्ठा का काढ़ा बनाकर सेवन किया जा सकता है।

3- मंजिष्ठा को सीधे मुंह में रखकर चूसा भी जा सकता है।

4- मंजिष्ठा को पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।

5- मंजिष्ठा का सेवन शहद के साथ किया जा सकता है।

मंजिष्ठा के फायदे

1- मंजिष्ठा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मंजिष्ठा में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रोल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करने के लिए मंजिष्ठा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइडको कम करने में मदद मिलती है।

3- कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) के कारण आप आसानी से किसी भी वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप मंजिष्ठा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप संक्रमण और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप मंजिष्ठा का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन कम होता है। क्योंकि मंजिष्ठा में एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

5- मासिक धर्म के समय महिलाओं को दर्द और ऐंठन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर महिलाएं मंजिष्ठा का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava