दूध के 8 उपयोग, 8 फायदे-Doodh Ke Upyog, Fayde

दूध के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए दूध पीना बच्चों से लेकर बड़ों तक के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध पीने से न कि सिर्फ हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि इसका सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। दूध में विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए रोजाना सभी को एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं दूध के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

दूध के 8 उपयोग, 8 फायदे

दूध के उपयोग

1- दूध का उपयोग खीर बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- दूध का उपयोग मिठाई बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पिया जा सकता है।

4- दूध में शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

5- दूध में फ्रूट्स डालकर शेक बनाकर पी सकते हैं।

6- कई सब्जियों को बनाने के लिए दूध का उपयोग किया जाता है।

7- दूध से घर पर पनीर बनाया जा सकता है।

8- कच्चे दूध का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

दूध के फायदे

1- दूध का सेवन हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

2- दांतों के लिए भी दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है और दूध में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करते हैं, तो इससे दांत मजबूत होते हैं।

3- दूध का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पेप्टाइड्स मौजूद होता है। इसलिए डायबिटीज से बचाव के लिए रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए।

4- दूध का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी (Acidity) की शिकायत दूर होती है, साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन इसके लिए ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए।

5- जिन लोगों को अनिद्रा (insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत होती है, उनको रोजाना रात में एक गिलास दूध पीकर सोना चाहिए। क्योंकि दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए गर्म दूध का सेवन करना चाहिए।

6- जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, उनको दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दूध में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए दूध का सेवन करने से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन आसानी से कम होता है।

7- दूध का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए दूध का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

8- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दूध में प्रोटीन के साथ-साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now