संतरा के 4 उपयोग, 8 फायदे

संतरा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरा एक लोकप्रिय फल है, जो खाने में खट्टा मीठा और बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं संतरा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां संतरा का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि संतरा में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं संतरा के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

संतरा के 4 उपयोग, 8 फायदे-Uses And Benefits Of Oranges In Hindi

संतरा के उपयोग

1- संतरा का उपयोग जूस बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- संतरा का उपयोग फ्रूट सलाद बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- संतरे के छिलके का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- संतरे का इस्तेमाल केक और मिठाइयां बनाने के लिए कर सकते हैं।

संतरा के फायदे

1- संतरा विटामिन सी का भंडार होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- संतरा फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

3- संतरा फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

4- संतरा पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

5- संतरा में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

6- खून की कमी होने पर संतरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरे में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है।

7- संतरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरे का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है। इसके लिए आप संतरा का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

8- संतरा विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now