नाशपाती के 5 उपयोग, 7 फायदे- Nashpati Ke Upyog, Fayde

नाशपाती के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाशपाती के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नाशपाती (Pear) एक फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। नाशपाती को अग्रेंजी में पीयर के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही नाशपाती का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है, नाशपाती का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि नाशपाती में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं नाशपाती के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

नाशपाती के 5 उपयोग, 7 फायदे

नाशपाती के उपयोग

1- नाशपाती का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- फ्रूट चाट बनाने के लिए नाशपाती का उपयोग किया जा सकता है।

3- नाशपाती का मुरब्बा भी बनाया जा सकता है।

4- नाशपाती का फेस पैक चेहरे पर लगाया जा सकता है।

5- नाशपाती को सैलेड या सूप के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

नाशपाती के फायदे

1- जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और मजबूत इम्यूनिटी आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचा सकती है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए नाशपाती का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

3- नाशपाती का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नाशपाती में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही नाशपाती का सेवन हड्डियों संबंधी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

4- नाशपाती का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नाशपाती में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

5- शरीर में दर्द और सूजन की शिकायत होने पर नाशपाती का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नाशपाती में एनाल्जेसिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

6- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए नाशपाती का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है।

7- एनीमिया (Anemia) की शिकायत आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। एनीमिया की शिकायत आयरन की कमी के कारण होती है। इसलिए अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि नाशपाती में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava