पुदीना के 5 उपयोग, 6 फायदे- Pudina Ke Upyog, Fayde

पुदीने के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
पुदीने के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

पुदीने (Peppermint) का उपयोग व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है। साथ ही पुदीना पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसलिए पुदीने का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। पुदीने में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं पुदीने के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

पुदीना के 5 उपयोग, 6 फायदे

पुदीना के उपयोग

1- पुदीने का उपयोग चटनी बनाने के लिए किया जाता है।

2- पुदीने का उपयोग जूस बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- पुदीने की पत्तियों का उपयोग सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

4- पुदीने की चाय बनाई जा सकती है।

5- पुदीने की पत्तियों का फेस पैक बनाया जा सकता है।

पुदीना के फायदे

1- पुदीने का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि पुदीने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कब्ज, एसिडिटी जैसी बीमारियों को दूर करते हैं। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं।

2- सर्दी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत होने पर पुदीने के काढ़े का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पुदीने में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरस गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप पुदीने का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है। क्योंकि पुदीने की पत्तियों में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है। इसके लिए पुदीने की चाय या काढ़े का सेवन करना चाहिए।

4- पुदीने की पत्तियों का उपयोग मॉउथ फ्रेशनर (Mouyh Freshner) के रूप में भी किया जाता है। इसलिए अगर आप पुदीने की पत्तियों को चबाकर खाते हैं, तो इससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है।

5- पुदीना स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीना एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप पुदीने की पत्तियों से बना फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

6- सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सिर दर्द की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava