मुरमुरे के 5 उपयोग, 6 फायदे- Murmure Ke Upyog, Fayde

मुरमुरे के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
मुरमुरे के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

मुरमुरे (Puffed rice) का ज्यादातर उपयोग भेलपुरी बनाने के लिए किया जाता है, भेलपुरी खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। बता दें कि मुरमुरे को चावल से तैयार किया जाता है। मुरमुरे को पफ्ड राइस के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मुरमुरे खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। जी हां क्योंकि मुरमुरे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए मुरमुरे का सेवन शारीरिक समस्याओं से बचाव और उनके जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं। मुरमुरे में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं मुरमुरे के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

मुरमुरे के 5 उपयोग, 6 फायदे

मुरमुरे के उपयोग

1- मुरमुरे की भेलपुरी बनाई जा सकती है।

2- मुरमुरे का पोहा बनाया जा सकता है।

3- मुरमुरे और गुड़ की चिक्की बनाई जा सकती है।

4- मुरमुरे का उपयोग नमकीन बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- मुरमुरे को फ्राई कर के नमक मिलाकर खाया जा सकता है।

मुरमुरे के फायदे

1- मुरमुरे ऊर्जा (Energy) का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं, इसलिए अगर किसी को कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो उनको मुरमुरे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2- कब्ज की शिकायत होने पर मुरमुरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

3- मुरमुरे में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए मुरमुरे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

4- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, वो अक्सर किसी न किसी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन अगर आप मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

5- मुरमुरे में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको मुरमुरे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मुरमुरे का सेवन करने से वजन (Weight) कंट्रोल होता है।

6- मुरमुरे विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। मुरमुरे का सेवन करन से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।