राई के 5 उपयोग, 6 फायदे- Rai Ke Upyog, Fayde

राई के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
राई के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में राई (Rai) का उपयोग तड़का लगाने के लिए किया जाता है, जो खाने का स्वाद दो गुना बढ़ा देते हैं, साथ ही राई का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि राई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। राई का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि राई में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं साथ ही यह फॉस्फोरस, मैगनींज, कॉपर और विटामिन बी1 का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं राई के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

राई के 5 उपयोग, 6 फायदे

राई के उपयोग

1- व्यंजनों में तड़का लगाने के लिए राई का उपयोग किया जाता है।

2- अचार बनाने के लिए राई का उपयोग किया जाता है।

3- राई के बीजों का तेल भी निकाला जाता है।

4- राई के दानों का चूर्ण बनाकर खाया जा सकता है।

5- राई के बीजों का पानी पिया जा सकता है।

राई के फायदे

1- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए राई का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि राई में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप राई का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का खतरा कम होता है।

2- कान दर्द (Ear pain) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन कान दर्द की शिकायत होने पर अगर आप राई के तेल की 2-2 बूंद कानों में डालते हैं, तो इससे दर्द की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए राई का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर राई का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। लेकिन अगर आप राई का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि राई में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

5- सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप राई के बीजों का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाते हैं, तो इससे सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

6- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर राई का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि राई में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप राई चूर्ण में शक्कर मिलाकर खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications