चंदन के 5 उपयोग, 5 फायदे- Chandan Ke Upyog, Fayde

चंदन के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चंदन के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चंदन (Sandalwood) एक बेहद खूशबूदार लकड़ी होती हैं। जिसका उपयोग हवन करने के साथ-साथ कई कामों के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चंदन का इस्तेमाल एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। जी हां चंदन की लकड़ी, पत्ते और पाउडर सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका उपयोग स्किन और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। चंदन का लेप स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंदन के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

चंदन के 5 उपयोग, 5 फायदे

चंदन के उपयोग

1- चंदन का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

2- तन की दुर्गंध हटाने के लिए चंदन के तेल का उपयोग किया जा सकता है।

3- चंदन के चर्ण को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

4- घाव लगने पर चंदन का लेप लगाया जा सकता है।

5- चंदन के तेल का उपयोग अरोमाथेरपी के लिए किया जा सकता है।

चंदन के फायदे

1- घाव या चोट लगने पर चंदन का लेप काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चंदन में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है, जो घाव या चोट को जल्दी भरने में मदद करते हैं।

2- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर चंदन का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चंदन में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए चंदन का लेप बनाकर लगाना चाहिए।

3- सोरायसिस (Psoriasis) एक त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें त्वचा पर खुजली और सूजन की शिकायत भी हो जाती है। लेकिन अगर आप चंदन के लेप का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सोरायसिस की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।

4- पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की शिकायत होने पर चंदन का फेस पैक काफी फायदेमंदस साबित होता है। क्योंकि चंदन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं।

5- अगर किसी को मांसपेशियों में दर्द (Muscle pain) की शिकायत है, तो उसके लिए चंदन का तेल काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि चंदन के तेल से शरीर की मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava