बादाम खाने से मिलते हैं ये 12 फायदे, जाने कुछ नुकसान भी

बादाम खाने से मिलते हैं ये फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम खाने से मिलते हैं ये फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

नट्स दिखने में भले ही छोटा होता है, लेकिन नट्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि नट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है, ऐसे ही नट्स की श्रेणी में बादाम (Almonds) भी आता है। बादाम का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, अमीनो एसिड, प्रोटीन, मैग्नीशि‍यम, कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए बादाम का सेवन शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। लेकिन अगर आप बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है, क्योंकि जैसा कि हम सब जानते हैं कि किसी भी खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। तो आइए जानते हैं बादाम खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

बादाम खाने से मिलते हैं ये 12 फायदे, जाने कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Almonds In Hindi

बादाम खाने के फायदे

1- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है, साथ ही रोजाना 4-5 बादाम का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

2- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बादाम में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना 3-4 बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3- हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। साथ ही बादाम का सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

4- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर बादाम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे मल मुलायम होता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

5- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, साथ ही बादाम में विटामिन ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

6- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglyceride) हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बनता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

7- मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करते हैं और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होते हैं।

8- बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी (Eye Sight) भी कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बादाम में जिंक और विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करता है।

9- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बादाम को उच्च ऊर्जा वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

10- पाचन (Digestion) को बेहतर बनाने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में फाइबर और प्रीबायोटिक्स होते हैं। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, साथ ही सुबह में खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

11- बादाम का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में प्रोटीन और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत (Strong and Thick Hair) बनते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं, इसके लिए आप चाहे तो बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

12- बादाम का सेवन स्वास्थ्य को तो लाभ पहुंचाता ही है, साथ ही स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में और स्किन पर ग्लो लाने में मदद करते हैं।

बादाम खाने के नुकसान

1- बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से पेट में सूजन, गैस और ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- बादाम के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

3- बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन (Kidney Stone) का जोखिम बढ़ सकता है, क्योंकि बादाम में ऑक्सालेट कंपाउंड होता है।

4- बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन भी बढ़ सकता है, क्योंकि बादाम में फैट पाया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now