अरबी के 4 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान- Arbi Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

अरबी के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरबी के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरबी (Arbi) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अरबी को तारो (Taro) के नाम से भी जाना जाता है। अरबी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अरबी का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। अरबी में फाइबर. विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6, फोलेट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अरबी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अरबी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अरबी के 4 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान

अरबी के उपयोग

1- अरबी की सब्जी बनाई जा सकती है।

2- अरबी की टिक्की बनाई जा सकती है।

3- अरबी का चिप्स बनाया जा सकता है।

4- अरबी को फ्राई कर के खाया जा सकता है।

अरबी के फायदे

1- अरबी का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर की मदद से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही अरबी का सेवन करने से गैस, ऐंठन, कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है।

2- अरबी में विटामिन ई और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अरबी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप अरबी का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कम होता है। क्योंकि अरबी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- अरबी का सेवन आंखों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अरबी में विटामिन ए, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंख संबधी समस्याओं को दूर करते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

5- अरबी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि अरबी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

6- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप अरबी का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का खतरा कम होता है। क्योंकि अरबी में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अरबी के नुकसान

1- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी होती है। उनको अरबी का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- कच्चे अरबी का सेवन करने से मुंह में जलन और त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती है।

3- जिन लोगों को गैस की शिकायत रहती है, उन्हें अरबी का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava