बेसन के 5 उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान

बेसन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन (Besan) हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है, चने की दाल को छिलके सहित पीसकर बेसन बनाया जाता है। बेसन कच्चे चने और भुने चने, दोनों से बनाया जाता है। बेसन का उपयोग लड्डू, हलवा, ढ़ोकला जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बेसन का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बेसन पोषक तत्वों का भंडार होता है, बेसन में पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, जिंक, कॉपर, विटामिन बी-1, बी-2 और बी-9 जैसे तत्व पाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। लेकिन बेसन का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं बेसन के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

बेसन के 5 उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान-Uses, Benefits And Side Effects Of Besan In Hindi

बेसन के उपयोग

1- बेसन का उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- बेसन का उपयोग नमकीन बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- बेसन का उपयोग ढोकला और चीला जैसे चीजों को बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- बेसन का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

5- बेसन का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए किया जा सकता है।

बेसन के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन-बी12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

2- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में पर्याप्त मात्रा में उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- बेसन का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि बेसन में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

4- शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस होने पर बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद करता है।

5- बेसन का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि बेसन में मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन एवं अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

7- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

8- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको बेसन का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

बेसन के नुकसान

1- बेसन का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और गैस की शिकायत हो सकती है।

2- बेसन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत हो सकती है, जिससे स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- किडनी (Kidney) से जुड़ी बीमारी होने पर बेसन का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava