जीरा खाने के हैरान करने वाले 9 फायदे और कुछ नुकसान

जीरा खाने के हैरान करने वाले फायदे और कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जीरा खाने के हैरान करने वाले फायदे और कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों को इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रसोई में मौजूद मसाले व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। जी हां उन्हीं में से एक मसाला जीरा (Cumin) है। जीरा का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही जीरा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए अगर आप जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। लेकिन हां जीरा का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं जीरा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

जीरा खाने के हैरान करने वाले 9 फायदे और कुछ नुकसान-Benefits And Side Effects Of Cumin In Hindi

जीरा के उपयोग

1- जीरा के पानी का सेवन किया जा सकता है।

2- भुने जीरे का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

3- भुने जीरे को चबाकर खाया जा सकता है।

4- जीरा का उपयोग सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जा सकता है।

5- जीरा से बनी चाय का सेवन किया जा सकता है।

जीरा के फायदे

1- पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर जीरा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अगर आप जीरा का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच, एसिडिटी, पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती है।

2- सर्दी-जुकाम (Cold) या बुखार (Fever) जैसे वायरल इंफेक्शन की शिकायत होने पर जीरा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जीरा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम और बुखार को दूर करने में मददगार साबित होता है।

3- जीरा का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि जीरा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाने में मदद करते हैं।

4- जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत होने पर जीरा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जीरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

5- पेट दर्द की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट दर्द की शिकायत होने पर अगर आप जीरा का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जीरा में एनाल्जेसिक गुण होता है, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

6- महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं जीरा का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

7- जीरा का उपयोग स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप जीरा का पानी या लेप त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

8- शरीर में खून की कमी होने पर जीरा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जीरा में आयरन (Iron) की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

9- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए जीरा का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरा के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

जीरा के नुकसान

1- पीरियड्स (Periods) के दौरान जीरे का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन इस दौरान अगर आप जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन करते हैं, तो इससे हैवी ब्लीडिंग हो सकती है।

2- गर्भवती महिलाओं को जीरे का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

3- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो (Low Sugar Level) रहता है, उनको जीरा का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

4- जीरे की तासीर भी गर्म होती है, ऐसे में अगर आपको पेट में जलन महसूस हो तो जीरे को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava