ताड़गोला के 3 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान- Tadgola Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

ताड़गोला के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ताड़गोला के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ताड़गोला (Ice Apple) एक फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ताड़गोला को अग्रेंजी में आइस एप्पल और शुगर पाम फ्रूट कहा जाता है, ताड़गोला का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ताड़गोला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ताड़गोला का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि ताड़गोला में विटामिन-ए, विटामिन-बी व विटामिन-सी के साथ-साथ आयरन, जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते है, साथ ही ताड़गोला फल में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन ताड़गोला का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ताड़गोला के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ताड़गोला के 3 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान

ताड़गोला के उपयोग

1- ताड़गोला का जूस बनाया जा सकता है।

2- फ्रूट चाट बनाने के लिए ताड़गोला का उपयोग किया जा सकता है।

3- ताड़गोला का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

ताड़गोला के फायदे

1- ताड़गोला विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए ताड़गोला का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

2- गर्मी के मौसम में अधिक पसीना निकलने की वजह से डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो जाती है, लेकिन गर्मी के मौसम में अगर आप ताड़गोला का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

3- ताड़गोला का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि ताड़गोला एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान है, उन्हें ताड़गोला का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ताड़गोला में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन मोटापा कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

5- ताड़गोला का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ताड़गोला का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है, साथ ही एसिडिटी की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

ताड़गोला के नुकसान

1- ताड़गोला का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को ताड़गोला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

3- जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें ताड़गोला का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।