मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान-Makhana Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना (Makhana) देखने में जितना हल्का होता है, उससे ज्यादा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मखाना में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। मखाना में प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, और ये सभी तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन मखाना का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मखाना के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान (Makhana Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मखाना के उपयोग

- मखाना का उपयोग व्रत के समय खाने के लिए किया जाता है।

- मखाने को खीर में डालकर सेवन किया जाता है।

- मखाना को फ्राई कर के सेवन किया जा सकता है।

- मखाना को सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है।

- मखाना को दूध में उबालकर इसका सेवन किया जा सकता है।

मखाना खाने के फायदे

- मखाना का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि मखाना में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। जो पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

- मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। इसके लिए आपको मखाना वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

- मखाना का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

- मखाने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

- मखाना का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिला को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

- मखाना का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

- मखाने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि मखाना में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

मखाना खाने के नुकसान

- मखाना का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

- मखाना से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।

- जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उनको मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को दस्त की शिकायत हो, तो उसे अधिक मात्रा में मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।