संतरा के 5 उपयोग, 7 फायदे और 3 नुकसान- Santra Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

संतरा के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरा के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरा (Orange) एक खट्टा मीठा फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही संतरा का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरा का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां संतरे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी भी फल का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं संतरा के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

संतरा के 5 उपयोग, 7 फायदे और 3 नुकसान

संतरा के उपयोग

1- संतरे के जूस का सेवन किया जा सकता है।

2- फ्रूट सलाद के साथ मिलाकर संतरे का सेवन किया जा सकता है।

3- संतरे के रस का उपयोग मिठाई बनाने के लिए किया जाता है।

4- संतरे का उपयोग केक बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- संतरे का इस्तेमाल चेहरे पर लगाने के लिए किया जा सकता है।

संतरा के फायदे

1- ह्रदय (Heart) स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरा में विटामिन सी, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ह्रदय को स्वस्थ रखते हैं और ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

2- कमजोर रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता की वजह से आप आसानी से किसी भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं, क्योंकि संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

3- बढ़ते वजन (Weight) से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको संतरे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि संतरे में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने का काम करता है।

4- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि संतरे में फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) दिल की बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए संतरे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे में पोटैशियम पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

6- संतरे का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि संतरे में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

7- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर संतरे का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है।

संतरा के नुकसान

1- संतरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। क्योंकि संतरे में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

2- संतरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। क्योंकि संतरा एसिडिक प्रकृति का होता है।

3- सुबह खाली पेट संतरे का अधिक सेवन शुगर लेवल (Sugar Level) को बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now