आड़ू के 5 उपयोग, 7 फायदे और 3 नुकसान- Aadu Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

आड़ू के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
आड़ू के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आड़ू (Peach) एक मीठा फल है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आड़ू विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। आड़ू का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आडू में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, आयरन, विटामिन ए, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन के, मैग्निशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी एलर्जी गुण भी मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। लेकिन आड़ू का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आड़ू के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

आड़ू के 5 उपयोग, 7 फायदे और 3 नुकसान

आड़ू के उपयोग

1- आड़ू की चटनी बनाई जा सकती है।

2- आड़ू का सेवन सलाद के साथ भी किया जा सकता है

3- आड़ू का उपयोग साॉस बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- आड़ू का जूस बनाया जा सकता है।

5- आड़ू की सब्जी बनाई जा सकती है।

आड़ू के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा के शिकार हो रहे हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए मोटापा को कंट्रोल करना जरूरी होता है, मोटापा को कंट्रोल करने के लिए आड़ू का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आड़ू में एंटी-ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है। जो मोटापा को कंट्रोल करता है।

2- जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, उनके लिए आड़ू का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आड़ू में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है।

3- उच्च कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आड़ू का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आड़ू में पाए जाने वाले फाइबर शरीर में मौजूद नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

4- आड़ू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए आड़ू का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- आड़ू का सेवन स्किन के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आड़ू में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाए रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही आड़ू का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।

6- आड़ू का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आड़ू में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। साथ ही आंख संबंधी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

7- एनीमिया की शिकायत शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है। लेकिन अगर आप आड़ू का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आड़ू में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है।

आड़ू के नुकसान

1- आड़ू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, पेट में मरोड़ की शिकायत हो सकती है।

2- आड़ू का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।

3- आड़ू का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava