मूंगफली के 7 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान- Mungfali Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

मूंगफली के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंगफली के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanuts) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंगफली में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही मूंगफली का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सेलेनियम और ज़िंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन मूंगफली का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि मूंगफली का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मूंगफली के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मूंगफली के 7 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान

मूंगफली के उपयोग

1- मूंगफली की चिक्की बनाई जा सकती है।

2- मूंगफली की बर्फी बनाई जा सकती है।

3- मूंगफली को भूनकर खाया जा सकता है।

4- मूंगफली का उपयोग नमकीन बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- मूंगफली का उपयोग पोहा बनाने के लिए किया जा सकता है।

6- मूंगफली को रात भर भिगोकर अगले सुबह सेवन किया जा सकता है।

7- मूंगफली की चटनी बनाई जा सकती है।

मूंगफली के फायदे

1- शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

2- मूंगफली का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

3- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) भी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं।

4- वजन (Weight) कम करने में मूंगफली का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन मौजूद होता है। इसलिए अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है और भूख नहीं लगती है।

5- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उन्हें मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन मौजूद होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

मूंगफली के नुकसान

1- मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

2- मूंगफली से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

3- गर्मी के मौसम में मूंगफली का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।