अनार के 5 उपयोग, 8 फायदे और 4 नुकसान- Anaar Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

अनार के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लाल रंग के छोटे-छोटे रसदार अनार (Pomegranate) के दानों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अनार का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन हां अनार का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि किसी भी चीज का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अनार के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अनार के 5 उपयोग, 8 फायदे और 4 नुकसान

अनार के उपयोग

1- अनार के जूस का सेवन किया जा सकता है।

2- अनार का उपयोग कस्टर्ड बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- अनार के दानों को फ्रूट सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।

4- अनार का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- अनार का उपयोग आइसक्रीम बनाने में किया जा सकता है।

अनार के फायदे

1- हृदय (Heart) शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, इसलिए हृदय को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनार का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अनार एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अनार का सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

2- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है। इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि अनार में एंटी-कैंसर गुण पाया जाता है, जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में प्रभावी साबित हो सकता है।

3- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अनार का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अनार में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

4- अनार एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जो हमारे शरीर को बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।

5- अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी में जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो यह अर्थराइटिस की बीमारी में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

7- अनार स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (SKin) के लिए भी लाभकारी माना जाता है। क्योंकि अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही अनार का सेवन बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक होता है।

8- आयरन की कमी की वजह से एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

अनार के नुकसान

1- अनार से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- खांसी की शिकायत होने पर अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे खांसी और बढ़ सकती है।

3- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको अनार का सेवन करने से बचना चाहिए।

4- अनार का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।