मुरमुरे के 4 उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान

मुरमुरे के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुरमुरे के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुरमुरा (Puffed Rice) एक खाद्य पदार्थ है, जिसे चावल से तैयार किया जाता है। इसे कुरमुरा और पफ्ड राइस के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही मुरमुरे का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुरमुरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुरमुरे का सेवन करने स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुरमुरे में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन मुरमुरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं मुरमुरे के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

मुरमुरे के 4 उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान-Uses, Benefits And Side Effects Of Puffed Rice In Hindi

मुरमुरे का उपयोग

1- मुरमुरे का उपयोग भेलपुरी बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- मुरमुरे की गुड़ के साथ चिक्की बनाकर सेवन कर सकते हैं।

3- मुरमुरे का उपयोग पोहा बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- मुरमुरे को फ्राई कर के खाया जा सकता है।

मुरमुरे के फायदे

1- पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मुरमुरे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

2- मुरमुरे का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। क्योंकि मुरमुरे में कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

3- कोलन कैंसर (cancer) के जोखिम को कम करने के लिए मुरमुरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं।

4- मुरमुरे विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मुरमुरे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मुरमुरे में फाइबर होता है और मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

6- मुरमुरे का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुरमुरा विटामिन बी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ भी रहती है।

7- कमजोरी और थकान महसूस होने पर मुरमुरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरे ऊर्जा (Energy) का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

मुरमुरे के नुकसान

1- मुरमुरे में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन किडनी स्टोन (Kidney Stone) का कारण बन सकता है।

2- मुरमुरे का अधिक सेवन करने से मधुमेह का जोखिम बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava