किशमिश के 7 उपयोग, 6 फायदे और 4 नुकसान-Kismish Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

किशमिश के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश (Raisin) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, और ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन हां किशमिश का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

किशमिश के 7 उपयोग, 6 फायदे और 4 नुकसान

किशमिश के उपयोग

1- किशमिश का सेवन ड्राई फ्रूट्स के साथ किया जा सकता है।

2- किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर अगले सुबह सेवन किया जा सकता है।

3- किशमिश के पानी का सेवन किया जा सकता है।

4- नाश्ते में ओट्स में चीनी की जगह किशमिश का उपयोग किया जा सकता है।

5- किशमिश का उपयोग पैनकेक में मिठास के लिए कर सकते हैं।

6- किशमिश को हलवा में डालकर खाया जा सकता है।

7- किशमिश की चटनी बनाई जा सकती है।

किशमिश के फायदे

1- आजकल एनीमिया (Anemia) की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। लेकिन अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम होता है।

3- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना किशमिश या किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

4- किशमिश का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही किशमिश का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

5- किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि किशमिश में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

6- जो लोग दुबलेपन से परेशान हैं, उनको किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

किशमिश के नुकसान

1- किशमिश से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

3- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

4- डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava