कच्चे आम के 8 उपयोग, 7 फायदे और 4 नुकसान-Kache Aam Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

कच्चे आम के उपयोग, फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
कच्चे आम के उपयोग, फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम (Mango) खाने के लिए करते हैं, फिर चाहे आम कच्चा हो या पका हो, दोनों ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे कच्चे आम के बारे में, कच्चा आम (Raw mango) खाने में काफी खट्टा और स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा आम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि कच्चा आम पोषक तत्वों का भंडार होता है। कच्चे आम में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कच्चे आम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कच्चे आम के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कच्चे आम के 8 उपयोग, 7 फायदे और 4 नुकसान

कच्चे आम के उपयोग

1- कच्चे आम का आम पन्ना बनाया जा सकता है।

2- कच्चे आम की चटनी बनाई जा सकती है।

3- कच्चे आम का अचार बनाया जा सकता है।

4- कच्चे आम का मुरब्बा बनाया जा सकता है।

5- कच्चे आम का सेवन अमचूर बनाकर भी किया जा सकता है।

6- कच्चे आम की सब्जी बनाई जा सकती है।

7- कच्चे आम का पापड़ बनाया जा सकता है।

8- कच्चे आम का जैम बनाया जा सकता है।

कच्चे आम के फायदे

1- कच्चे आम का सेवन कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो मल को मुलायम बनाता है, जिससे कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2- रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होने की वजह से व्यक्ति आसानी से संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत को बनाने के लिए कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

3- कच्चे आम का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

4- कच्चे आम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

5- कच्चे आम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। कच्चे आम का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

6- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर कच्चे आम का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

7- गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर कर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो इससे लू और धूप नहीं लगती है।

कच्चे आम के नुकसान

1- कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- कच्चे आम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।

4- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उनको कच्चे आम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now