पालक के उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान

पालक के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता हैं, क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती है। उन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है पालक, पालक को अंग्रेजी में स्पिनेच (Spinach) के नाम से जाना जाता है। पालक का उपयोग सब्जी, जूस जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही पालक का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। पालक का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई और समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन पालक का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं पालक के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

पालक के उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान-Uses, Benefits And Side Effects Of Spinach In Hindi

पालक के उपयोग

1- पालक का जूस बनाकर पी सकते हैं।

2- पालक का उपयोग सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं।

3- पालक का उपयोग हरी सलाद बनाने के लिए कर सकते हैं।

4- पालक का इस्तेमाल पराठा बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- पालक को दाल में पकाकर खाया जा सकता है।

पालक के फायदे

1- पालक में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप पालक को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद फायदा मिलता है।

2- पालक का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

3- पालक में कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों (Bones) के निमार्ण से लेकर उनके विकास में मदद करता है, साथ ही पालक को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूती होती है।

4- पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, इसलिए अगर आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण होता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

5- पालक में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

6- पालक में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाने में और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

7- पालक विटामिन ई और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

पालक के नुकसान

1- पालका का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने, सूजन और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2- अगर किसी को किडनी (Kidney) से जुड़ी समस्या है, तो उसे पालक का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications