शकरकंद के 5 उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान

शकरकंद के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
शकरकंद के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है, शकरकंद सर्दियों के मौसम में बाजार में अधिक मिलता है। सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि शकरकंद में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन शकरकंद का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं शकरकंद के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

शकरकंद के 5 उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान-Uses, Benefits And Side Effects Of Sweet Potato In Hindi

शकरकंद के उपयोग

1- शकरकंद को उबालकर खाया जा सकता है।

2- शकरकंद का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

3- शकरकंद का पराठा बनाया जा सकता है।

4- शकरकंद को भूनकर खाया जा सकता है।

5- शकरकंद की चाट बनाई जा सकती है।

शकरकंद के फायदे

1- शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

2- अगर आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3- शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि शकरकंद विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

4- शकरकंद में पोटेशियम के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए शकरकंद का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हार्ट (Heart) हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

5- शकरकंद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस गुण पाए जाते हैं। इसलिए गठिया होने पर अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं, तो इससे गठिया (Gout) के समय होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

6- कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

7- शकरकंद में एंटी ऑबेसिटी गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

8- शकरकंद में विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।

शकरकंद के नुकसान

1- शकरकंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

2- शकरकंद से कुछ लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

3- अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो उसे शकरकंद का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications