उत्तानासन योग के फायदे : Uttanasana Yog Ke Fayde

उत्तानासन योग के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
उत्तानासन योग के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

योग (yog) करने से शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए मदद मिलती है। योग से कई अंगों की समस्याएं और बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। साथ ही काम के दौरान थकान और सिरदर्द की समस्या भी नहीं होती है। रोजाना हर किसी को उत्तानासन योग ( Uttanasana yoga ) जरूर करना चाहिए। इस आसन को करने से मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह तेज हो जाता है और यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति अच्छे से होती है। उत्तानासन के अभ्यास से हिप्स, हैमस्ट्रिंग और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जबकि इससे घुटने और कंधे मजबूत होते हैं। जानते हैं उत्तानासन योग (Benefits of Uttanasanain hindi) के फायदे।

उत्तानासन योग के फायदे (Benefits of Uttanasana In Hindi)

1. इस आसन की मदद से पीठ, हिप्स और टखनों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर अच्छे से स्ट्रेच भी होता है।

3. उत्तानासन (Uttanasana) से सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

4. इससे पाचन संबंधी समस्याओं और एब्स को टोन करने में सहायता मिलती है।

2. इस योगासन की मदद से आप दिमाग को शांत कर सकते हैं और तनाव से दूर रह सकते हैं।

5. इस आसन में आप जब नीचे की ओर झुकते है तो, इससे जांघों और घुटनों में भी मजबूती आती है।

6. इस योगासन को करने से हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, साइनोसाइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।