वजन बढ़ाने के दही के फायदे 

वजन बढ़ाने के दही के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
वजन बढ़ाने के दही के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

दही आपके शरीर के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके साथ ही दही में हेल्दी फैट, कार्ब्स, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही (Curd for Weight Gain) खाकर आप अपना वजन भी बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे दही की मदद से वजन बढ़ाया जा सकता है।

वजन बढ़ाने के दही के फायदे : Vajan Badhane Ke Liye Dahi Ke Fayde In Hindi

दही और केला- Curd and Banana - जिस तरह दूध और केला वजन बढ़ाने में असरदार होता है। उसी तरह दही और केले का कॉम्बिनेशन भी वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में फुल फैट दही लें। इसके बाद अब इसमें 2-3 केले अच्छी तरह से मैश कर लें। अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में दही और केला एक साथ खाते हैं तो इससे आपको वजन बढ़ाने (Weight Gain Diet) में काफी मदद मिल सकती है।

दही और आलू- Potato and Curd - अक्सर लोग दही के साथ आलू का सेवन करते हैं। इससे आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप आलू उबाल लें और छीलकर रख दें। इसके बाद एक कटोरी फुल फैट दही लें। अब इसमें आलू को कद्दूकस करके डाल दें। इसके बाद अब इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर मिला लें। आलू में शुगर, कार्ब्स और कैलोरी होता है, तो वेट गेन में मदद कर सकते हैं।

दही स्मूदी- Curd Smoothie - जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए दही curd स्मूदी पीना फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास फुल फैट दही लें। इसमें स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, केला और पीनट बटर डालें और अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब इस तैयार दही स्मूदी को आप रोजाना वर्कआउट के बाद पी सकते हैं। दही स्मूदी पीने से आपको वेट गेन weight gain में काफी मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।