वजन घटाने और बढ़ाने के लिए खाएं यह 3 फल - Vajan Ghatane Aur Badhane Ke Liye Khaayein Yeh Fal

वजन घटाने और बढ़ाने के लिए खाएं यह 3 फल (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
वजन घटाने और बढ़ाने के लिए खाएं यह 3 फल (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

वजन कम करने में या बढ़ाने में सिर्फ कम या ज्यादा खाना शामिल नहीं है। वजन नियंत्रित रखने का सबसे प्रभावी तरीका स्वस्थ आहार का पालन करना है और स्वस्थ जीवन शैली शुरू करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है अधिक फल खाना। इस लेख में वजन घटाने और बढ़ाने वाले फलों की जानकारी दी गई है।

वजन घटाने और बढ़ाने के लिए खाएं यह 3 फल - Vajan Ghatane Aur Badhane Ke Liye Khaayein Yeh Fal In Hindi

1. केला (Banana)

यह फल अपनी उच्च कैलोरी सामग्री के कारण, जिम के शौकीनों के बीच पसंदीदा है। हालांकि इसमें उच्च कैलोरी होती है। केला पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत भी हैं। यह फल पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह आपके सिस्टम में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है, जिससे यह मधुमेह वाले लोगों के लिए भी आदर्श बन जाता है। केला कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में भी मदद करता है।

केले वजन घटाने तथा सही वजन तक पहुंचने के लिए बहुत अच्छे हैं क्योंकि वे भोजन के बाद किसी भी अनावश्यक लालसा को कम करते हुए आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकते हैं और यह पोषक तत्वों से भरे होने के कारण शरीर में मौजूद कमियों पर असदार हैं जिससे वजन बढ़ता भी है। केले को अपने ओट्स, फलों के सलाद, मूसली और स्मूदी में शामिल करके अपने वजन घटाने वाले आहार में शामिल करना आसान है।

2. एवोकैडो (Avocado)

मिलनिअल कल्चर के लिए एवोकैडो एक बड़े पैमाने पर पसंदीदा फल हैं, लेकिन यह फल एक सैंडविच को सजाने के अलावा भी कई अन्य तरह से लाभदायक है। यह फल फैट और कैलोरी से भरपूर होता है, लेकिन इसे अपने वजन घटाने वाले आहार में शामिल करने से आपको कतराना नहीं चाहिए। एवोकाडो वजन घटाने में सहायता करता है और इसे अपने आहार में शामिल करने से यह सुनिश्चित होगा कि आप कुछ किलो वजन कम कर सकेंगे तथा यह वेट बढ़ाने में भी मददगार है।

एवोकैडो आपको पूर्ण व भरा हुआ महसूस करने और भूख कम करने में मदद कर सकता है। यह फल उच्च कोलेस्ट्रॉल से निपटने और हृदय रोग को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है। एवोकाडो का उपयोग स्मूदी, डिप, सलाद, या टोस्ट पर मार्जरीन या मक्खन के स्थान पर भी किया जा सकता है। ध्यान रखें कि एवोकाडो उच्च कैलोरी वाले फल हैं, इसलिए समय-समय पर इनका सेवन अवश्य करें।

3. पपीता (Papaya)

पपीता कई दशकों से वजन कम करने वाला लोकप्रिय फल रहा है। इस फल में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। यह आपके शरीर को बहुत अधिक फैट बनाए रखने से रोकता है और आपको वजन कम करने में तथा आइडियल वजन तक पहुंचने में भी मदद करता है। यह सूजन और कब्ज को कम करने में भी मदद करता है। पपीते में उच्च मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं। आप पपीते को ऐसे ही खा सकते हैं या स्मूदी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar