विटामिन ए के लिए खाएं ये 6 फल

विटामिन ए के लिए खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन ए के लिए खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए (Vitamin A) काफी जरूरी होता है। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाए, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि विटामिन ए सबसे ज्यादा आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, विटामिन ए की कमी होने पर आंखों की रोशनी कम हो सकती है, साथ ही आप एनीमिया जैसी बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में फलों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फलों में कई विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन ए कमी को दूर करने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।

विटामिन ए के लिए खाएं ये 6 फल- Vitamin A Ke Liye Khaye Ye Fal In Hindi

पपीता

पपीता (Papaya) में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

चकोतरा

चकोतरा (Grapefruit) में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप चकोतरा का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन ए की कमी दूर होती है। साथ ही साथ कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

अमरूद

अमरूद (Guava) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमरूद में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, इससे विटामिन ए की कमी दूर होती है, साथ ही इसका सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

संतरा

संतरा (Orange) में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए भी पाया जाता है। इसलिए अगर आप संतरा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इसका सेवन करने से विटामिन ए की कमी भी दूर होती है।

बेर

बेर (Berry) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेर में विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, मैंग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप बेर का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन ए की कमी से छुटकारा मिलता है।

अंगूर

अंगूर (Grapes) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन ए, सी और विटामिन के पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now