विटामिन B12 किसमें पाया जाता है -  Vitamin B12 Kisme Paya Jata Hai

विटामिन B12 किसमें पाया जाता है (फोटो - sportskeedaहिंदी)
विटामिन B12 किसमें पाया जाता है (फोटो - sportskeedaहिंदी)

हृदय, मस्तिष्क और शरीर के स्वास्थ्य के लिए विटामिन B12 बहुत जरूरी है। यह विटामिन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। आपको बता दें कि विटामिन B12 की कमी होने पर हड्डियों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द, मानसिक समस्याएं, एनीमिया आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खान-पान का ध्यान रखकर आप विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। इस लेख में उन खाद्य पदार्थो की सूची दी गयी है जिसमें विटामिन B12 पाया जाता है।

विटामिन B12 किसमें पाया जाता है

1. दूध (Milk)

दूध विटामिन B12 का अच्छा स्रोत माना जाता है और B12 की कमी से होने वाले बीमारियों में विशेष रूप से मददगार है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि एक कप दूध में 307 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लाभदायक होता है।

2. दही (Curd)

दूध के जैसे दही में भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह विटामिन B12 के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। दही प्रोबायोटिक्स का भी अच्छा रिसोर्स है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाद्य पदार्थ आंतो के अच्छे बैक्टीरिया के लिए लाभदायक होते हैं, जो भोजन को पचाने, बीमारियों से बचाव के लिए और विटामिन-मिनरल के अवशोषण के लिए फायदेमंद है।

3. अंडे (Eggs)

अंडा प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। अंडे के सेवन से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। यह विटामिन B12 का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। नियमित रूप से अंडे खा कर आप इसके फायदे ले सकते हैं।

4. रेड मीट (Red meat)

रेड मीट में विटामिन B12 मौजूद होता है। डाइट में रेड मीट शामिल करने से आप विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसमें विटामिन B9 भी पाया जाता है।

5. पनीर (Paneer)

पनीर के सेवन से प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है। इसमें विटामिन B12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वेजटेरियंस के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है। आप विटामिन B12 के लिए टोफू या कॉटेज चीज़ का सेवन कर सकते हैं।

6. ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली में विटामिन B12 मौजूद होता है। फोलेट की कमी होने पर ब्रोकली खाना अच्छा होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाती है।

7. मछली (Fish)

यदि आप नॉन-वेज खाते हैं तो मछली खाना फायदेमंद होता है। मछली में विटामिन B12 और विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar