विटामिन डी से भरपूर आहार

विटामिन डी से भरपूर आहार(फोटो-Sportskeeda hindi)
विटामिन डी से भरपूर आहार(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन्स जरूरी होते हैं, किसी एक विटामिन की भी कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, ऐसा ही विटामिन डी (Vitamin D) के साथ भी है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही विटामिन डी की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है, दांत कमजोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन सभी बीमारियों से बचने के लिए अगर आप विटामिन डी से भरपूर आहारों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि विटामिन डी से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं विटामिन डी से भरपूर आहार कौन-कौन से है।

विटामिन डी से भरपूर आहार- Vitamin D Se Bharpur Aahaar In Hindi

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी (Egg yolk) में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

दूध

दूध (Milk) में भी विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही दूध का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

मशरूम

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम (mushroom) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मशरूम में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी दूर होती है।

दही

दही (Curd) में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है।

संतरा

संतरा (Orange) में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन डी की कमी दूर होती है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

दलिया

दलिया (Daliya) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दलिया में फाइबर के साथ-साथ विटामिन डी भी पाया जाता है। इसलिए अगर आप दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

फैटी फिश

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है, तो आपको अपनी डाइट में फैटी फिश (fatty fish) को शामिल करना चाहिए। क्योंकि फैटी फिश में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करता है।

मक्खन

मक्खन (Butter) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मक्खन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक के साथ-साथ विटामिन डी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन डी की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।