अखरोट के उपयोग, फायदे और नुकसान-Akhrot Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

अखरोट के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnuts) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट गुणों का खजाना है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अखरोट के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, साथ ही याददाश्त भी तेज होती है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अखरोट खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अखरोट के उपयोग, फायदे और नुकसान (Akhrot Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अखरोट के उपयोग

- अखरोट का पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

- अखरोट को रात भर भिगोकर सुबह इसका सेवन किया जा सकता है।

- अखरोट में नींबू का रस, नमक, काली मिर्च, लहसुन और जैतून का तेल मिलाएं, इसके बाद इस मिश्रण को पीसकर इसका जैम बनाकर सेवन किया जा सकता है।

अखरोट के फायदे

- अखरोट का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

- अखरोट का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट में एंटी-कैंसर प्रभाव पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।

- अखरोट का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।

- ब्लड प्रेशर हाई होने पर हृदय संबंधी रोग होने का जोखिम बना रहता है, इसलिए ब्लड प्रेशर को हमेशा नियंत्रित रखना चाहिए। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।

- अखरोट एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- अखरोट का सेवन अनिद्रा की शिकायत को दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में विटामिन-बी6, ट्रिप्टोफैन, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मददगार साबित होते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है।

- अखरोट का सेवन दिमागी क्षमता को बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई मौजूद होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मददगार साबित होता है।

- अखरोट का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में एंटी-डायबिटीक प्रभाव पाये जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

- अखरोट का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज जैसी पेट संबंधी बीमारी भी दूर होती है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।

अखरोट के नुकसान

- जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनको अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।

- अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

- अखरोट से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- जिन लोगों को अल्सर (ulcer) की शिकायत होती है। उनको अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंक इसके अधिक सेवन से पेट में गर्मी बढ़ जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava