जॉन अब्राहम की तरह चाहते हैं फिटनेस, फॉलो करें ये टिप्स 

जॉन अब्राहम की तरह चाहते हैं फिटनेस, फॉलो करें ये टिप्स
जॉन अब्राहम की तरह चाहते हैं फिटनेस, फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। जॉन फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहते हैं। तभी तो 50 की उम्र में भी जॉन खुद को फिट रखने में इतने कामयाब हैं। जॉन अब्राहम अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। वे इससे किसी भी तरह से समझौता नहीं करते हैं। आप भी अगर इनकी तरह खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो ये लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि इस लेख में हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जो जॉन भी अपनी निजी जिंदगी में अपनाते हैं। तो चलिए जानते हैं।

जॉन अब्राहम की तरह चाहते हैं फिटनेस, फॉलो करें ये टिप्स Want fitness like John Abraham, follow these tips in hindi

खुद को फिट रखने के लिए जॉन सुबह उठते ही सबसे पहले एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक है मेजर और दूसरा है माइनर। ऐसा करने से वे ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज कर पाते हैं। एक दिन में जॉन अपने शरीर के दो हिस्सों पर काम करते हैं। अपनी बॉडी की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उन्होंने 27 साल से अपनी पसंदीदा मिठाई तक नहीं खाई है। ऐसे में आप सोच सकते हैं, कि जॉन अपनी फिटनेस को लेकर कितने ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं।

ब्रेकफास्ट में जॉन ब्लैक कॉफी (black coffee) या ग्रीन टी (green tea) पीना पसंद करते हैं। साथ ही चार अंडे की सफेदी, बादाम और शकरकंद का सेवन भी करते हैं। इसके अलावा वे एक ग्लास फ्रूट जूस भी पीते हैं।

जॉन अपने लंच और डिनर को बहुत ज्यादा सिंपल रखते हैं। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वे खाना तय समय पर खाते हैं और घर का बना हुआ ही खाना पसंद करते हैं। दाल, सब्जी, रोटी, चिकन और फिश उनके दिन के खाने में शामिल होता है।

साथ ही शाम के स्नैक्स में वह फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। जॉन कभी भी चीट मील नहीं खाते हैं।

डिनर में उन्हें सूप, सलाद, उबली सब्जियां ही खाने में पसंद हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे नॉन वेज और वेज का बैलेंस बनाए रखते हैं। वे रात के 9 बजे के पहले खाना पसंद करते हैं जिससे वे रात के 10 बजे तक सो जाएं और सुबह 4 बजे उठ सके।

आप भी जॉन की इस डाइट को फॉलो करके खुद को फिट रख सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications