बाइसेप्स को बनाना है हैवी और मजबूत? करें ये एक्सरसाइज

बाइसेप्स को बनाना है हैवी और मजबूत (sportskeeda Hindi)
बाइसेप्स को बनाना है हैवी और मजबूत (sportskeeda Hindi)

हर लड़के की चाहत होती है कि वह अपने बाइसेप्स को मजबूत और हैव बना सके। बता दें, बाइसेप्स (biceps) सिर्फ हाथों को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि लड़कों की पर्सनैलिटी पर भी प्रभाव डालते हैं। आज के समय में लड़कों में बॉडी बिल्डिंग (body building) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, तो ऐसे में लड़के सबसे पहले अपने इसी मसल्स को ट्रेन करना चाहता है। हो सकता है हेल्दी डाइट और खाना-पान की वजह से आपके बाइसेप्स का साइज बढ़े, लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट मिले ये जरूरी नहीं है। तो अगर आप भी हैवी और मजबूत बाइसेप्स बनाने की चाहत रखते हैं, तो जानते हैं कुछ खास एक्सरसाइज के बारे।

youtube-cover

बाइसेप्स को बनाना है हैवी और मजबूत? करें ये एक्सरसाइज : Want to make biceps heavy and strong? do this exercise in hindi

रिवर्स कर्ल (Reverse Curls) - बाइसेप्स को मजबूत बनाने के लिए रिवर्स कर्ल एक्सरसाइज बहुत लाभकारी होती है। ये एक्सरसाइज अपने हाथों और पूरे शरीर को मजबूत बनाने का काम करती है। ये एक पुल अप एक्सरसाइज है।

स्टैंडिंग बार्बेल कर्ल (Standing Barbell Curl) - इस एक्सरसाइज को करते समय आपके हाथ के ऊपरी हिस्से पर दबाव पड़ता है, जिससे बाइसेप्स मजबूत बनते हैं। इसमें आपको डंबल को हैमर की तरह पकड़ना होता है और धीरे-धीरे ऊपर से नीचे की ओर लाना होता है।

इंक्लाइन बाइसेप्स कर्ल (Incline Bicep Curl) - इस एक्सरसाइज को मसल्स गेन एक्सरसाइज माना जाता है। इंक्लाइन बाइसेप्स कर्ल करने के लिए आपको इंक्लाइन बेंच का इस्तेमाल करना होता है। इसमें आपके बाइसेप्स पूरे तरह से खींचे हुए महसूस होते हैं और सीधे रहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now