ऐश्वर्या राय जैसे घने बाल चाहिए, आज ही अपनाएं ये उपाय 

ऐश्वर्या राय जैसे घने बाल चाहिए, आज ही अपनाएं ये उपाय
ऐश्वर्या राय जैसे घने बाल चाहिए, आज ही अपनाएं ये उपाय

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai bachchan) के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लड़कों से लेकर लड़कियों तक सभी लोग ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के कायल हैं। ऐश्वर्या का न सिर्फ चेहरा, बल्की उनके सुंदर बाल भी उन्हें खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। उनके लंबे, घने, काले बाल बहुत ही सुंदर दिखते हैं और हर लड़की का ये सपना भी जरूर होगा उनके जैसे बाल पाने का। इसलिए आज इस लेख में आपको हम बताएंगे कि किस तरह से आप भी ऐश्वर्या राय जैसे अपने बालों को सुंदर बना सकती हैं।

ऐश्वर्या राय जैसे घने बाल चाहिए, आज ही अपनाएं ये उपाय Want thick hair like Aishwarya Rai, follow these remedies today in hindi

आंवला पाउडर, नारियल तेल, ऑलिव ऑयल - ऐश्वर्या राय अपने बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए एक खास पेस्ट लगाती हैं, जिसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है। उस पेस्ट में आंवला पाउडर, नारियल तेल, अंडा, ऑलिव ऑयल, इन सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। कम से कम 1/2 से 1 घंटे तक इसे लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। ये पेस्ट बालों को मजबूत बनाने के साथ ही साथ बालों में शाइन लाएगा, बाल हेल्दी रहेंगे और बालों के टूटने की समस्या को भी खत्म करने में मदद करेगा।

खुद को रखती है हाइड्रेट (Keep hydrated) - बालों की मजबूती और उनकी शाइन को बरकरार रखने के लिए ऐश्वर्या पानी बहुत ज्यादा मात्रा में पीती हैं। एक दिन में वे कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पी लेती हैं। ऐश्वर्या अपनी लिक्विड डाइट पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं।

दूध और शहद - दूध और शहद को मिलाकर लगाने से भी बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है। ऐश्वर्या इन दोनों पेस्ट का इस्तेमाल करके ही अपने बालों को सुंदर और मजबूत बनाए रखती हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके बाल ऐश जैसे हो जाएं, तो इस पेस्ट का इस्तेमाल जरूर करें।

एवोकाडो हेयर मास्क - ऐश्वर्या राय को अपने बालों में दही और ऐवोकाडो हेयर मास्क Avocado hair mask लगाना बहुत पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ये बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क की जगह घर पर बने हेयर मास्क को लगाना अधिक पसंद करती हैं। क्योंकि ये हर्बल भी होते हैं और बालों को गहराई से पोषण भी देते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now