प्रेगनेंसी में टाइट कपड़े पहनना कर सकता है परेशानी खड़ी, जानिए इसके नुकसान

प्रेगनेंसी में टाइट कपड़े पहनना कर सकता है परेशानी खड़ी, जानिए इसके नुकसान
प्रेगनेंसी में टाइट कपड़े पहनना कर सकता है परेशानी खड़ी, जानिए इसके नुकसान

प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खाने से लेकर पहनने तक, हर चीज का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान ये जरूरी है कि आप ऐसे कपड़े का चयन करें जिसमें आप आराम से रह सकें। क्योंकि अगर आप टाइट कपड़े पहनती हैं, तो इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोशिश करें कि जितने ढीले कपड़े आप पहन सकें आपके लिए बेहतर होता है। आज आपको इस लेख में हम प्रेगनेंसी के दौरान टाइट कपड़े पहनने के नुकसान के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

प्रेगनेंसी में टाइट कपड़े पहनना कर सकता है परेशानी खड़ी, जानिए इसके नुकसान Wearing tight clothes during pregnancy can cause problems, know its disadvantages in hindi

रैशेज की समस्या (rash problem) - प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप टाइट कपड़े पहन रही हैं, तो इससे आपको रैशेज होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। क्योंकि इस दौरान त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में इस परेशानी से आप परेशान हो सकते हैं।

घुटन(suffocate) - प्रेगनेंसी में गर्मी बहुत ज्यादा लगती है। ऐसे में अगर आप टाइट कपड़े पहनते हैं, तो आपको घुटन सांस नहीं आने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

फंगल इन्फेक्शन (Fungal infection) - टाइट कपड़े पहनने से आपको फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है। इससे खुजली, लालपन जैसी समस्या से आप परेशान हो सकती हैं।

पेट में दर्द (Stomach pain) - किसी किसी महिला को टाइट जींस पहनने से पेट में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जीन्स को प्रेगनेंसी में जींस न पहनें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki