फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस में क्या है बेहतर, जानिये दोनों के फायदे 

फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस में क्या है बेहतर, जानिये दोनों के फायदे
फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस में क्या है बेहतर, जानिये दोनों के फायदे

जूस (Juice) को पीना सभी पसंद करते हैं। फिर चाहे वो फ्रूट जूस हो या वेजिटेबल जूस। इन दोनों के सेवन से हमें बहुत से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। लेकिन कई बार हमारे दिमाग में ये बात आती है कि आखिर इन दोनों जूस में से कौन सा जूस हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि जूस के सेवन से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे शरीर के सभी टॉक्सिन (toxin) बाहर निकालने में मदद मिलती है। बीमार होने पर भी जूस का सेवन करने से जल्दी ठीक होते हैं। जूस हमारे लिए बहुत तरह से फायदेमंद ही होता है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में से किस चीज का जूस ज्यादा लाभकारी होगा। तो चलिए जानते हैं।

फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस में क्या है बेहतर, जानिये दोनों के फायदे What is better between fruit juice and vegetable juice, know the benefits of both in hindi

फ्रूट जूस - Fruit juice

लोगों की अक्सर ये धारणाएं होती हैं कि फलों का जूस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपने फ्रूट जूस में किसी भी तरह की ऊपर से कोई शक्कर या स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसका सेवन करना आपके लिए बिल्कुल फायदेमंद होगा। दरअसल फ्रूट में फ्रुक्टोज (Fructose) पाया जाता है। यानी इसमें नेचुरल शुगर होती है। जो हमारी सेहत के लिए किसी भी तरह से हानि पहुंचाने का काम नहीं करता है। इसलिए अगर आप किसी भी बीमारी में फलों से बने जूस का सेवन करते हैं, तो ये आपको फायदे ही न देगा। फलों में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और विटामिन मौजूद होते हैं, जो हमारी बीमारी को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।

वेजिटेबल जूस - Vegetable juice

सब्जियों से बने जूस के भी हमारी सेहत के लिए बहुत से फायदे देखे गए हैं। अगर आप बीमार हैं, तो वेजिटेबल जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। वजन कम करने में भी ये बहुत मदद करता है। सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इसका सेवन लगातार करेंगे, तो आपके शरीर को फायदे मिलेंग। वहीं, जिन लोगों को सब्जियों का सेवन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, उनके लिए वेजिटेबल जूस पीना आसान हो जाता है।

अब अगर हम बात करेंगे कि वेजिटेबल जूस और फ्रूट जूस में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आपको बता दें कि दोनों ही जूस के अपने फायदे होते हैं। आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। जूस हमारी अच्छी सेहत (Health) को बनाए रखने में बहुत मदद करता है। इसलिए आपको समय समय पर जूस का सेवन करते रहना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।