आंख में खुजली क्यों होती है? जानिए कारण 

आंख में खुजली क्यों होती है? जानिए कारण  (sportskeeda Hindi)
आंख में खुजली क्यों होती है? जानिए कारण (sportskeeda Hindi)

आंखे हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसलिए कभी भी आंख की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दुनिया में बढ़ता प्रदूषण, लंबे समय तक लैपटॉप या फोन पर काम करने और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है। अगर आपको आंखों की परेशानी परेशान कर रही है तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जानते हैं आंखों में खुजली क्यों होती है।

youtube-cover

आंख में खुजली क्यों होती है? जानिए कारण : What Causes Itchy Eyes In Hindi

बढ़ती धूल और प्रदूषण आंख में खुजली की समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करता है तो भी इसकी वजह से आंख में खुजली की समस्या हो सकती है। आंख से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना या इस समस्या में लापरवाही बरतने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके आंख की रोशनी कम हो सकती है और आंख से जुड़ी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके अन्य कारण जैसे -

1 . आख की बीमारी रायनाइटिस की वजह से आंख में एलर्जी या खुजली।

2 . आंख का संक्रमण या आई इन्फेक्शन होने की वजह से।

3 . अगर कोई व्यक्ति कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करता है तो इसकी वजह से आंख में खुजली की समस्या हो सकती है।

4 . लंबे समय तक लैपटॉप या कप्यूटर स्क्रीन पर काम करने की वजह से ये समस्या हो सकती है।

5 . अगर आंख में एटॉपिक डर्मेटाइटिस या एक्जिमा की समस्या हो जाए तो इसकी वजह से आंखों में खुजली होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now