शलजम और चुकंदर में क्या अंतर है, जानिए दोनों के फायदे 

शलजम और चुकंदर में क्या अंतर है, जानिए दोनों के फायदे
शलजम और चुकंदर में क्या अंतर है, जानिए दोनों के फायदे

शलजम और चुकंदर (Turnip and Beetroot) दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग इन दोनों के बीच असमंजस में रहते हैं। क्योंकि दिखने में ये एक जैसे होते हैं पर उनका रंग अलग तरह का होता है। जैसे चुकंदर का रंग गाढ़ा लाल रंग का होता है, तो वहीं शलजम का रंग सफेद, बैंगनी और हरे रंग का होता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिसके सेवन से ब्लड की कमी को दूर किया जा सकता है। चुकंदर का स्वाद खाने में थोड़ा कसाले और मीठा होता है। वहीं हम बात करें शलजम की तो इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका स्वाद गोभी की तरह होता है। दोनों को ही कच्चा या पका कर खाया जा सकता है। इन दोनों को ही सलाद के तौर पर उपयोग किया जाता है। अब आइए आगे लेख में जानेंगे कि दोनों के क्या फायदे होते हैं।

शलजम के फायदे (Benefits Of Turnip)

इम्यूनिटी को करे बूस्ट - शलजम के सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। दरअसल शलजम में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जिसके सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका यदि नियमित सेवन किया जाए, तो सेहत को और भी कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

एंटी कैंसर गुण - शलजम में एंटी कैंसर (Anticancer) गुण पाए जाते हैं। जिससे कैंसर कोशिकाओं को फैलने से ये रोकता है। शलजम का सेवन इसलिए सेहत के लिए फायदेमंद कहा गया है। इसमें इतने सारे गुण होने की वजह से इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल - जिन लोगों का ब्लड प्रेशर (blood pressure) बढ़ता है, उन्हें शलजम का सेवन जरूर करना चाहिए। शलजम में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर के बढ़ने के जोखिम को कम करने में मदद करता है यह पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में और उसे कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

हड्डियों के लिए खाएं शलजम - शलजम में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जिसके चलते इसका सेवन हड्डियों (Bones) की मजबूती के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो जोड़ो के दर्द से भी बचे रहेंगे।

चुकंदर के फायदे (Benefits Of Beetroot)

खून की कमी को करे दूर - चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिन लोगों को खून की कमी होती है या एनिमिक Anemia होते हैं, उन्हें इसका सही मात्रा में सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से कुछ ही दिनों में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर के लिए- चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसका रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। नाइट्रेट्स एक तरह का ऐसा रसायन होता है, जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है और रक्तचाप कम करने में मदद करता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद - चुकंदर का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं (pregnant women) को जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फोलेट बच्चे और मां दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। वहीं इसमें मौजूद सिलिका शरीर में कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मजबूत होती हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद - चुकंदर का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से त्वचा में ग्लो आता है। यही नहीं त्वचा जवां और रिंकल फ्री भी बनती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki