Create

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है: Vitamin D Ki Kami Se Kaun Sa Rog Hota Hai 

फोटो: Huntinews
फोटो: Huntinews

विटामिन डी (Vitamin D) शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप अपने शरीर को फिट, दिमाग को तंदरुस्त और खून को सही रूप में दौड़ने देना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन या इस्तेमाल करना चाहिए। पेट से लेकर आंत, और दिमाग से लेकर दांत तक आप सब कुछ इस एक विटामिन से ठीक रख सकते हैं।

इसका ये अर्थ नहीं है कि अन्य विटामिन्स की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि हर विटामिन का अपना काम है और शरीर अपने आप में ब्रह्माण्ड है। इसमें इतनी चीजें हैं कि एक विटामिन हर जरूरत को पूरी नहीं कर सकता है। एक विटामिन की कमी आपके शरीर पर नुकसान के बादल ला सकती है जो सही नहीं है।

ऐसे में आइए आपको बताते हैं उन रोगों के बारे में जो आपको विटामिन डी की कमी के कारण देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का शिकार हैं तो आपको मालूम चल जाएगा कि आपके शरीर में किस चीज की कमी है और उससे आप किस तरह से उबर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है: Vitamin D Ki Kami Se Kaun Sa Rog Hota Hai

फोटो: Selfhacked
फोटो: Selfhacked

जल्दी थक जाना: Get tired quickly

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें एक्सरसाइज का नाम सुनकर ही थकावट हो जाती है। वहीं कुछ लोग हैं जो कुछ कदम चलकर इतना तक जाते हैं कि उन्हें ग्लूकोस या प्रोटीन देना पड़ता है। अगर आप भी इस श्रेणी में आते हैं तो आज ही सलाद का सेवन शुरू कर दें। इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलेगी और साथ ही विटामिन डी की कमी भी पूरी होगी।

फोटो: Health
फोटो: Health

बाल झड़ना: Hair Loss

बालों का झड़ना अमूमन उम्रदराज लोगों में देखा जाता था लेकिन अब ये एक आम समस्या हो गई है। इससे बचना चाहते हैं तो आज ही विटामिन डी से जुड़े फल, सब्जियाँ लें। इसके लिए डॉक्टर के पास ना जाएं क्योंकि जो इलाज आराम से घर पर हो सकता है उसके लिए पैसे क्यों देना।

फोटो: Healthline
फोटो: Healthline

अनइवेन पीरियड्स: Uneven Periods

अगर आपके पीरियड्स में परेशानी है तो आपको विटामिन डी से जुड़े भोजन करने चाहिए। इससे आपको लाभ होगा जो एक अच्छी बात है। पीरियड्स की अनिमियता से आपके शरीर पर अधिक प्रेशर पड़ता है और आपको काफी अजीब लगता है। जीवन में इस तरह की परेशानी को अपने शरीर का हिस्सा ना बनाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment