दांत दर्द में क्या खाना चाहिए - Dant Dard Me Kya Khana Chahiye

दांत दर्द में क्या खाना चाहिए( फोटो - Sportskeeda Hindi )
दांत दर्द में क्या खाना चाहिए( फोटो - Sportskeeda Hindi )

दांत का दर्द (Toothache) कभी भी किसी को भी हो सकता है। ये दर्द इतना भयानक होता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है और हम कुछ भी खाने में असमर्थ हो जाते हैं। कई बार तो इस दर्द के चलते हम भूखा रहना भी पसंद करते हैं। लेकिन भूखे रहना भी कोई सही उपाय नहीं है। इस दौरान आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जो आसानी से खाया जाए और पेट भी भर जाए। तो आइए जानते हैं दांत दर्द में ऐसी कौन सी चीजों का सेवन किया जा सकता है जो हमारे दांत दर्द को और न बढ़ाए।

दांत दर्द में क्या खाएं -

खिचड़ी (Kichdi) - दांत में दर्द बना हुआ है, तो आप कोशिश करते हैं कि कुछ ऐसा खाएं जो आसानी से चबा सकें। इसके लिए आप खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। खिचड़ी आप किसी भी दाल को मिलाकर बना सकते हैं और कोशिश करें कि इसे पतला बनाएं। पतली खिचड़ी के सेवन से आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही दांत में दर्द भी नहीं होगा।

सूप (Soup) - दांत दर्द के दौरान आप अलग अलग सब्जियों को लेकर उनका सूप बनाएं और सेवन करें। सूप को पीने से आपका पेट भरेगा और शरीर को ताकत भी मिलेगी। सब्जियों से बना सूप सेहत के लिए भी बहुत पौष्टिक होता है। इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं।

दलिया (Daliya) - दलिया का सेवन भी आप दांत के दर्द के दौरान कर सकते हैं। दलिया को आप अलग अलग तरह से बनाकर सेवन कर सकते हैं। जैसे कि दलिया की खिचड़ी, उपमा, हलवा, दूध दलिया। ये सभी चीजें खाने में बहुत आसानी होती है। सेहत के लिए भी काफी पौष्टिक होता है। साथ ही पेट भी भर जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि दांत दर्द के दौरान आप खाना ठंडा करके खाएं।

उबले हुए आलू (Boiled potatoes) - दांत दर्द के समय आप उबले आलू का सेवन भी कर सकते हैं। उबला आलू खाने में आसानी होती है और यही नहीं पेट को भी ये आसानी से भर देता है साथ ही शरीर में ताकत भी लाता है।

जूस (Juice) - दांत दर्द के दौरान आप किसी भी जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको ताकत मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।