क्या है जान्हवी कपूर की फिटनेस का राज, जानिये उनकी डाइट 

क्या है जान्हवी कपूर की फिटनेस का राज, जानिये उनकी डाइट
क्या है जान्हवी कपूर की फिटनेस का राज, जानिये उनकी डाइट

बॉलीवुड (Bollywood) की जानी मानी हीरोइन जान्हवी कपूर दिखने में जितनी सुंदर हैं फिटनेस के मामले में भी उतनी सजग हैं। जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाली। जान्हवी कपूर की एक्टिंक के बहुत से लोग फैन तो हैं ही। साथ ही इनकी सुंदरता और सेहत के प्रति इनका सजग रहना भी लोगों को बहुत पसंद आता है। जान्हवी कपूर खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट को बहुत अच्छे से फॉलो भी करती हैं। उनका ये भी मानना है कि सख्त डाइट पालन नहीं करना चाहिए बल्कि स्वस्थ खाने का पालन करना चाहिए। अगर आप भी इनकी तरह ही खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो इस लेख को आगे पढ़े और जाने कि किस तरह जान्हवी अपनी डाइट को फॉलो करती हैं।

क्या है जान्हवी कपूर की फिटनेस का राज, जानिए उनकी डाइट What is the secret of Janhvi Kapoor's fitness, know her diet in hindi

सुबह का नाश्ता (Morning breakfast) : सुबह के नाश्ते में एक गिलास जूस के साथ कुछ टोस्ट और अंडे का सफेद भाग लेती हैं। कभी कभी वे अनाज और दूध का सेवन भी करती हैं।

दोपहर का भोजन (Lunch) : जान्हवी कपूर दोपहर के खाने में आम तौर पर घर का बना खाना ही खाती हैं। जिसमें उन्हें ब्राउन राइस, चिकन सैंडविच, सलाद, फलियां आदि खाना पसंद है। जिस दिन वह व्यस्त होती है, वह ताजे फल या जूस पीना पसंद करती हैं।

रात का खाना (Dinner) : जान्हवी सोने से 3 घंटे पहले अपना रात का खाना खाती हैं और हल्का डिनर करने की कोशिश करती है, जिसमें सब्जियों का सूप, दाल या उबली हुई सब्जी, हरा सलाद और ग्रिल्ड फिश शामिल होती है।

जान्हवी कपूर वर्कआउट प्लान - Jhanvi kapoor workout plan

जिस तरह से जान्हवी अपने खाने का ध्यान रखती हैं, उसी तरह वे वर्कआउट भी पूरी ईमानदारी से करती हैं। जान्हवी जिम में वेटलिफ्टिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। अगर वह जिम नहीं जा रही है, तो वह घर पर ही जॉगिंग, स्विमिंग और जंपिंग करती हैं। इसके अलावा अगर उन्हें योग करना भी बेहद पसंद है। उनका मानना है कि इससे दिमाग शांत रहता है और शरीर लचीला बना रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications