दूध पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए - Doodh Pine Ke Baad Kin Cheezon Ka Sevan Nahi Karna Chaiye

दूध पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
दूध पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

दूध ( Milk) में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी हेल्थ (Health) के लिए लाभकारी होते हैं। दूध का सेवन न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी करना चाहिए। बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दूध पीना कितना जरूरी होता है। लेकिन दूध के बाद क्या नहीं खाना या पीना चाहिए इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को ही होती। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका दूध पीने के बाद सेवन करना शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। दूध में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। यदि आप गलत डाइट लेते हैं तो यह जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए कभी भी दूध पिएं तो उसके पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दूध के बाद क्या खाना है और क्या नहीं खाना-

दूध पीने के बाद न करें इन 4 चीजों का सेवन

नींबू (Lemon) - दूध पीना पौष्टिक होता है ये हम सभी जानते हैं। लेकिन दूध पीने के तुरंत बाद नींबू का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल नींबू का खट्टा पन पेट में जाकर दूध के साथ मिलकर गैस बना सकता है। जिससे पेट दर्द होना, उल्टी होना, सिर चकराना हो सकता है। पेट में जाते ही ये दोनों चीजें मिलकर रियेक्ट कर जाती हैं जिससे ये सभी परेशानी हो सकती है।

उड़द दाल (Urad dal) - दूध और उड़द दाल का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। पाचन के लिए यह बिल्कुल ठीक नहीं होता है। अगर आप इन दोनों का साथ सेवन करते हैं, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

मूली (Radish) - यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो उसके तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम 4 से 5 घंटे बाद ही दूध पिएं।

मछली (Fish) - मछली खाने के बाद या पहले दूध का सेवन भूलकर भी न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। यही नहीं मछली के साथ दूध से बनी चीजों का भी न खाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।