चिकन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए - Chicken Khane Ke Baad Kya Nahi Khana Chaiye

 चिकन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
चिकन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

चिकन (Chicken) खाने के शौकीन लोगों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसके बाद कुछ ऐसे खाने का सेवन न करें, जिससे उनकी सेहत (Health) पर बुरा असर पड़े। लेकिन, अक्सर जाने अजाने में लोग चिकन खाने के बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे पाचन संबंधी परेशानी भी हो सकती है। या आप किसी चर्मरोग के शिकार भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं चिकन खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

चिकन खाने के बाद न करें इन चीजों का सेवन

मछली (Fish) - चिकन और मछली साथ खाने में अच्छा तो लगता है। लेकिन, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दोनों में मौजूद प्रोटीन (Protein) अलग तरह से रिएक्ट कर सकता है। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूध और चिकन (Milk and Chicken) - दूध और चिकन दोनों में अलग प्रकार के पोषक तत्व शामिल होते हैं और ऐसे में अगर आप दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इस से चर्मरोग होने की संभावना बहुत अधिक हो सकती है। क्योंकि, इन दोनों के पोषक तत्व अलग तरह के होते हैं। यही पोषक तत्व शरीर में जाकर अलग तरह से रिएक्ट करेंगे और इससे परेशानी हो सकती है।

दही और चिकन (Curd and Chicken) - दही की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन चिकन खाने के बाद करने से बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उसमें से एक है पाचन (Digestion) तंत्र से जुड़ी समस्या। जी हां, चिकन और दही को साथ सेवन करने से या चिकन खाने के बाद दही के सेवन से पाचन में परेशानी हो सकती है। क्योंकि, दोनों की तासीर अलग होती है। यदि आप दही का सेवन करना चाहते हैं, तो कम से कम 3 से 4 घंटे के बाद ही खाएं।

दूध से बनी चीजों का न करें सेवन (Do not consume milk products) - चिकन खाने के बाद दूध से बनी चीजों का सेवन भी न करें। जिस तरह से दूध पीने से दिक्कत हो सकती है। उसी तरह दूध से बनी चीजों से भी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।