महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण और उपाय

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण और उपाय (sportskeeda Hindi)
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण और उपाय (sportskeeda Hindi)

हार्ट अटैक एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में बढ़ती जा रही है। पुरुषों की तुलना में अब महिलाओं में हार्ट अटैक (Heart Attack In Women) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने के बाद मृत्यु की संभावना दोगुनी से अधिक होती है। लेकिन अक्सर महिलाएं पहले से दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिस कारण समय रहते इलाज नहीं मिल पाता है। महिलाओं में हार्ट अटैक (heart attack) से पहले कुछ अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं को हार्ट अटैक के लक्षण और उपाय (Cure) क्या है।

youtube-cover

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं (What are the symptoms of heart attack in women)

महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई लक्षण देखने को मिलते हैं जिनमें -

1 . सीने में दर्द या बेचैनी होना।

2 . ऊपरी पीठ या गर्दन में दर्द होना।

3 . अपच की समस्या।

4 . सीने में जलन होना।

5 . मतली या उल्टी होना।

6 . बहुत ज्यादा थकान होना।

7. चक्कर आना।

8. धड़कन बढ़ना।

9 . पैरों, टखनों, टांगों या पेट में सूजन होना।

10 . सांस की तकलीफ होना।

महिलाओं में दिल की बीमारियों से बचाव के तरीके (How to Reduce Risk of Heart Disease)

1 . पौष्टिक खाना खाएं और भीगे हुए बादाम, अखरोट और अंजीर भी शामिल करें।

2 . 25 की उम्र के बाद महिलाओं को अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना चाहिए।

3 . तनाव से बचें इससे आप डिप्रेशन की शिकार भी हो सकती हैं।

4 . वजन को कंट्रोल में रखें।

5 . रोजाना योग और वॉक की आदत डालें।

6 . ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment